फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटरों में हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हिस्ट्रीशीटरों के बीच शुक्रवार देरशाम पुरानी रंजिश और पंचायत चुनाव को लेकर फायरिंग हो गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पर भी हिस्ट्रीशीटरों ने गोलियां चलाईं। फायरिंग करते हुए आरोपी भाग खड़े हुए। हालांकि इस दौरान आरोपियों की लाइसेंसी बंदूक मौके पर छूट गई। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अजयपाल सिंह और विक्रम सिंह के बीच शुक्रवार देरशाम पुरानी रंजिश में फायरिंग हो गई। ग्रामीणों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर हलका दरोगा श्रवण कुमार निगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को आता देखकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस पर भी गोलियां चलानी शुरू कर दी और भाग गए। हालांकि इस दौरान आरोपियों की एक लाइसेंसी बंदूक मौके पर ही छूट गई। पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी बंदूक, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया है कि अजयपाल और विक्रम सिंह हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के खिलाफ कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से हत्याएं की गई हैं। इसके मुकदमे चल रहे हैं। पुरानी रंजिश को लेकर ही शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है और पुलिस पार्टी पर भी जानलेवा हमला किया गया है।
पुलिस को देखकर अजयपाल लाइसेंसी राइफल फेंककर फरार हो गया है। फायरिंग करने और पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा उप निरीक्षक श्रवण कुमार निगम की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें