फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
अलीगंज में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते बार एसोसिएशन अलीगंज के पद? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अलीगंज। मेरठ और महोबा में अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। अधिवक्ताओं ने हत्या के दोषी लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही अधिवक्ताओं के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष अंबरीष सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान में अधिवक्ताओं के साथ आपराधिक वारदातें हो रही हैं। अधिवक्ताओं के साथ लूट, हत्या सहित संगीन घटनाएं हो रही हैं। सरकार किसी भी प्रकार की सुरक्षा अधिवक्ताओं को नहीं दे रही है।
अंत में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार लक्ष्मीनारायण वाजपेयी को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में सचिव रतिराम, प्रताप सिंह राठौर, केशव सिन्हा, अमरनाथ गुप्ता, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें