फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान को लेकर लंबे समय से चला आ रहा है विवाद

विज्ञापन
घटना स्थल पर जानकारी करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर स्थित एक मकान को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर सोमवार को गोलियां चल गईं। मामले को लेकर दोनों पक्ष अदालत में पहुंचे थे, यहां पर अभी भी मामला विचाराधीन है और यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जिला अदालत की ओर से जारी किए जा चुके हैं। मामले को सुलझाने का प्रयास स्थानीय नेताओं और अधिकारियों की ओर से भी किया गया था। विवाद में एक पक्ष अधिवक्ता का है वहीं दूसरा पक्ष सत्ता से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जिस मकान को लेकर विवाद चला आ रहा है उसके असली मालिक राजेंद्र कुलश्रेष्ठ थे। उन्होंने राजेंद्र शर्मा और अभिनाश शर्मा उर्फ रामू भटेले को मकान के अलग-अलग हिस्से का बैनामा वर्ष 2013 में कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष पूरी संपत्ती पर ही अपना-अपना हक जताने लगे। अभिनाश शर्मा ने रेखा शर्मा को अपने हिस्सा का मकान किराए पर उठा रखा था।
यह बात अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा को पता चली तो दो माह पूर्व मकान के सामने ही परिवार सहित धरने पर बैठ गए। अधिवक्ता धरना पर बैठे तो पुलिस, प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने मामला सुलझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेखा शर्मा वर्तमान में भी मकान में रह रही हैं और उनके साथ अनुसूचित जाति के ग्याप्रसाद मकान में साथ रहते हैं।
रेखा शर्मा एक सप्ताह पहले आगरा किसी कार्य से गईं थी, रविवार को राजेंद्र शर्मा पक्ष की ओर से ग्याप्रसाद का सामान रात्रि में फेंक दिया और दरवाजा पर दीवार लगा दी। इसका मुकदमा ग्याप्रसाद ने दर्ज कराया तो सीओ और एसडीएम सदर को भेजा गया। यहां पर अधिवक्ता पक्ष की ओर से गोलियां चलाईं गईं।
मामला सुलझाने के लिए सीओ सिटी और एसडीएम अबुल कलाम को भेजा गया था, यहां पर अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा की ओर से गोलियां चलाईं गईं व पथराव किया गया। अरबाज नाम का युवक गोली लगने से घायल हुआ है, अगर अरबाज की ओर से तहरीर आती है तो एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें