फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में आग...लपटों में घिरा परिवार, बमुश्किल बची जान

Thu, 09 Jul 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे में मोहल्ला ऊंचा दायम खां में बृहस्पतिवार की सुबह दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में भीषण अग्निकांड हुआ। यहां आग से पांच गाड़ियां, दो दुकानें और घर का सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि दूसरी मंजिल पर रहने वाले भवन स्वामी का परिवार लपटों में घिर गया। सात लोगों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भवन स्वामी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

टॉकीज रोड स्थित कस्बा के मोहल्ला ऊंचा दायम खां निवासी चमन मियां का दो मंजिला कॉम्प्लेक्स है। इसमें भूतल पर आठ दुकानें हैं और दूसरी मंजिल पर चमन मियां का परिवार रहता है। दुकानों के बीच में गैलरी है। इसमें वाहन खड़े होते हैं। चमन मियां के अनुसार उनके साले के बेटे की तबीयत खराब थी। उसे देखने वह जलालाबाद शाहजहांपुर परिवार के साथ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे सभी लौटकर आए। कॉम्प्लेक्स में खड़े वाहनों को बाहर निकालकर पहले कार को अंदर किया। इसके पीछे दो बाइकें, ई-स्कूटर और सबसे पीछे टेंपो को खड़ा किया। इसके बाद सभी लोग ऊपर जाकर सो गए। करीब छह बजे तेज धुआं उठा। अंदेशा है वहां लगे बिजली के बोर्ड या फिर लंबा सफर तय करके आई कार में हीट के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। धुआं भरने पर परिवार के लोग दहशत में आ गए।
लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। आग तेजी से फैलती चली गई। इसने दुपहिया वाहनों और टेंपो को चपेट में ले लिया। ऊंची उठती लपटें और धुएं का गुबार देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घर में फंसे चमन मियां, उनकी पत्नी शाहीन बानो, बेटी खुशनुमा, रिहाना, अनसा, बेटा अर्श और रिजवा ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। आग ऊपर की मंजिल में भी फैल गई। करीब 20 मिनट बाद आई दमकल ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से एक कार, दो बाइक, एक टेंपो, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर, घर और दुकान जल गए।
विज्ञापन

बेटी की दहेज का सामान भी जला
चमन मियां के अनुसार नवंबर माह में उनकी बेटी खुशनुमा की शादी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। उसका दहेज का सामान नीचे तीन दुकानों में भरा हुआ था। कॉम्प्लेक्स में किराए पर एक कपड़े की भी दुकान है। आग से दहेज और दुकान का सामान जल गया। इसके अलावा घर के भीतर रखा पूरा सामान भी जल गया।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अलीगंज से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया और इसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार चौरसिया, जिला अग्निशमन प्रभारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें