फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक में अवकाश था। ऐसे में ठंडी सड़क पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। बंद बैंक से धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे ठंडी सड़क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में अचानक धुंआ निकलते देख स्थानीय लोगों में होने लगी। उन्होंने तुरंत सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने अंदर देखा तो पता चला कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी हुई थी। आग लगने की वजह से बैंक के अंदर एक कंप्यूटर व फर्नीचर जल गया। फायर बिग्रेड ने बैंक के अंदर जलते हुए फर्नीचर व कंप्यूटर में लगी आग को बुझा दिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम ने बताया कि बैंक में अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिसकी वजह से एक कंप्यूटर व फर्नीचर जल गया था। आग को बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें