फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहाने से पहले टूथब्रश करते-करते गिरे अग्निशमन आरक्षी, फिर न उठ सके...ऐसे आई मौत; नहीं हो रहा किसी को यकीन

Wed, 11 Dec 2024 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

नहाने से पहले टूथब्रश कर रहे अग्निशमन आरक्षी की मौत हो गई। उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर गए। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मलावन के गांव नगला भूपाल में हृदयाघात से एक अग्निशमन आरक्षी सतेंद्र सिंह (45) की मौत हो गई। वह मंगलवार की दोपहर को नहाने से पहले टूथब्रश कर रहे थे। तभी गश खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। मेडिकल कॉलेज लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुत्र सूर्यांश ने बताया कि पिता सतेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर के समय नहाने जा रहे थे। उससे पहले ब्रश लेकर मंजन करने लगे। तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और गश खाकर गिर पड़े। यह देखकर हम लोग घबरा गए और उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

बच्चों का रो-रोकर हो रहा था बुरा हाल
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने जैसे ही सतेंद्र सिंह को मृत घोषित किया, साथ आए बच्चे बुरी तरह से रोने लगे। जानकारी पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बंटू ने बताया कि जीजा सतेंद्र पर दो बेटे व दो बेटियां हैं। बेटियां बड़ी हैं और बेटे छोटे हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें