फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रसोई में लाइटर जलाते ही लगी आग, किशोेर झुलसा

Tue, 15 Jul 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रसोई में गैस का रिसाव हो रहा था। तभी किशोर वहां पहुंचा और गैस चूल्हे को जलाने के लिए लाइटर जलाया तो आग लग गई। चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया और चीखने लगा। परिजन गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना सहावर निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय भांजा प्रत्यक्ष कुमार घर पर था। चाय बनाने के लिए रसोई में गया। जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए लाइटर से प्रयास किया अचानक आग लग गई। प्रत्यक्ष के हाथ और मुंह बुरी तरह से झुलस गए। उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर गए। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज एटा के लिए रेफर कर दिया।
यहां इमरजेंसी में लाए तो प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। बताया कि प्रत्यक्ष कक्षा 6 का छात्र है। कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ता है। अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार ने बताया कि रसोई घर में गैस चूल्हा जलाने से पहले जांच लें कि कहीं रिसाव तो नहीं हो रहा है। इसके अलावा आग लगने पर सिलिंडर को गिराएं नहीं, किसी कपड़े या कंबल को पूरी तरह से पानी में भिगोकर जलती आग पर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें