फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तमंचे से धमकाने पर डीएफओ के स्टेनो पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Jun 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय के स्टेनो पर दो अन्य कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर धमकाने और अभद्रता का आरोप है। इस मामले में कर्मचारियों ने कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वन विभाग के वरिष्ठ सहायक भंवर सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर धीरेंद्र सिंह ने कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे जीटी रोड स्थित नगर पालिका परिषद के पास एक होटल पर दोनों लोग खाना खाने पहुंचे। इसी दौरान डीएफओ के स्टेनो पुष्पेंद्र ने भंवर सिंह के फोन पर कॉल करके गाली-गलौज की। करीब 9 बजे वह एक अन्य व्यक्ति को लेकर पहुंच गया। उन्होंने तमंचा दिखाकर धमकाया और पीटा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। अन्य लोगों के आने के बाद कर्मचारी वहां भाग गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें