फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और बेटे समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर में घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी के मामले में डेढ़ साल बाद 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अंबेडकर नगर निवासी व्यक्ति ने मोहल्ले के ही निशांत गौरव उर्फ शनी, राजेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि निवासी नगला कुंदन चौचा वनगांव, माला और सुरेश सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि 8 सितंबर 2024 को शाम करीब 4ः30 बजे वह बाजार से सामान खरीदने गया था। घर पर उसकी पुत्रवधू तथा पत्नी थीं। तभी निशांत गौरव उर्फ शनी, राजेन्द्र सिंह, सुरेश ने घर में घुसकर छेड़खानी की। करने लगे। अन्य ने तमंचा निकालकर पुत्रवधू को मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन




किशोरी को ले जाने पर दो पर प्राथमिकी दर्ज

एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया थाना जसरथपुर के टिंकू और सौरभ मंगलवार की रात करीब 8 बजे उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें