एटा। एक गांव निवासी महिला ने भोला निवासी बछेपुरा थाना जलेसर के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर भोला ने यौन शोषण किया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है किसी तरह से उसका संपर्क भूल से हो गया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया और मिलने बुलाता रहा। इतना ही नहीं 17 जनवरी को घर के अंदर जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में शादी की बात से मुकर गया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
पत्नी ने लगाया पति पर दूसरी महिला के साथ शादी करने का आरोप
एटा। गांव नगला रंजीत निवासी रंजन यादव ने थाना अवागढ़ में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।इसमें लिखा है कि पति प्रदीप यादव उर्फ आकाश ने पीटकर घर से निकाल दिया और सास मुन्नी देवी, ननद पूजा आदि के सहयोग से एक दूसरी लड़की के साथ विवाह कर लिया है। संवाद