एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में 11 शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इनको 4 नोटिस पूर्व में दिए गए, लेकिन शिक्षकों ने काेई जवाब नहीं दिया। अब बीएसए ने इनको अंतिम नोटिस जारी किया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया जिले के 5 ब्लॉक क्षेत्रों में तैनात 11 शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। कोई शिक्षक 5 वर्ष से तो कोई 1 वर्ष से अनुपस्थित है। पूर्व में इनको 4 बार नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब अंतिम नोटिस भेजा गया है। जवाब न देने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में एक सप्ताह का समय दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अनुपस्थित रहने के दौरान किसी भी शिक्षक को वेतन नहीं दिया जा रहा था। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के 5, अलीगंज, जैथरा, जलेसर, मारहरा, सकीट एक-एक सहायक अध्यापक और सकीट क्षेत्र में एक प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित चल रही हैं। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को चौथा नोटिस 17 दिसंबर को दिया गया था।