फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल काटने को लेकर कहासुनी, नाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ककरावली में हाशिम निवासी जवाहरपुर की नाई की दुकान है। रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए हाशिम ने दुकान खोल ली। इस दौरान गांव निवासी नितिन उर्फ भूरा और रामकिशन उर्फ छोटे बाल कटाने के लिए पहुंच गए। हाशिम बाल काटना शुरू नहीं कर पाया कि तभी जवाहरपुर के इश्तकार और सादाब भी आ पहुंचे।
विज्ञापन

पहले बाल कटाने को लेकर दोनों समुदायों के युवकों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद इश्तकार और सादाब अपने गांव की ओर भाग गए। दोनों ने गांव में झगड़ा होने की खबर दी तो जवाहरपुर की ओर से काफी संख्या में महिला-पुरुष लाठी डंडा लेकर आने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
इसके बाद मौके पर कई थाने की फोर्स पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक पिलुआ राजीव कुमार बताया कि नाई हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ककरावली गांव में दो समुदायों के बीच टकराव और बवाल होने की खबर दी गई थी। कोई अनहोनी नहीं हो, इसके चलते कई थाना का फोर्स भेज दी गई थी। मामला बाल काटने को लेकर कहासुनी होने का निकला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें