फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शहर से लेकर देहात तक बिजली को लेकर मारामारी

Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनाें भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर से लेकर देहात तक लोग गर्मी के कारण परेशान है। ऐसे में बिजली की सप्लाई उपभोक्ताओं काे परेशान किए हुए हैं। कटौती, फाॅल्ट और मरम्मत व केबल डालने के नाम पर बिजली कटौती का खेल जनपद में खेला जा रहा है। आपूर्ति न मिलने से धरना-प्रदर्शन भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में शहर से लेकर देहात तक करीब 2.60 लाख निगम के उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं से निगम को प्रतिमाह करोड़ों रुपये का राजस्व भी प्राप्त होता है। इसके बाद भी निगम से उपभोक्ताओं को आपूर्ति काे लेकर समस्या बनी हुई है। शहर की बात करें तो यहां करीब 37 हजार उपभोक्ता हैं। सरकार के निर्देश हैं कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे आपूर्ति दी जाए। लेकिन शहर के उपभोक्ताओं के मुताबिक दिन हो रात यहां कटौती का खेल जारी है। कभी फाॅल्ट के नाम पर तो कभी मेंटीनेंस के नाम पर कटौती हो रही है।
उपभोक्ताओं ने बताया 19 से 20 घंटे ही बमुश्किल आपूर्ति मिल पा रही है। निगम को गर्मी के दिनों में कार्य कराने की याद आई है। शहर के कई मोहल्लों में कार्य चल रहा है। ऐसे में जिस इलाके में कार्य होता है वहां के मोहल्लों में 6 से 7 घंटे तक आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। तहसील स्तर पर 21 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश हैं। वहां के उपभोक्ताओं ने बताया 12 से 15 घंटा तक ही आपूर्ति मिल रही है। किसी-किसी दिन 16 से 17 घंटा तक मिल जाती है। गांव स्तर पर 18 घंटे में 10 से 12 घंटा ही आपूर्ति दी जा रही है। उपभोक्ताओं ने बताया यदि गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाए या फिर लाइन टूट जाए। सूचना देने के बाद भी तीन से चार दिन सही होने में लग जाते हैं। इसी का परिणाम है कि बिजली घरों का घेराव करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें