फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होलिका दहन स्थल बदलने पर मारपीट, बुजुर्ग सहित दो घायल

Thu, 05 Mar 2026 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए रामदास का होता हुआ उपचार। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव ढठिंगरा में होलिका दहन स्थल के बदले जाने को लेकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग सहित दो लोग घायल हुए हैं। लहूलुहान बुजुर्ग को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गांव पहुंचकर पुलिस ने मामले की पड़ताल की, लेकिन किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


गांव ढठिंगरा में होलिका दहन स्थल पर मकान के निर्माण होने पर इस बार होलिका दहन के स्थल को लेकर रामदास और दूसरा पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष होलिका दहन स्थल को लेकर अपनी प्रतिष्ठा से जोड़े हुए थे। बाद में होलिका दहन गांव के खाली मैदान में करा दिया गया। होली जलने पर बृहस्पतिवार को तड़के बुजर्ग रामदास होली पर जौ की बाल लेकर जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे।

विवाद के तूल पकड़ने पर कुछ लोगाें ने बुजर्ग रामदास पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष से भी एक युवक के घायल होना बताया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल रामदास को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस मारपीट में एक युवक के घायल होने की सूचना है, लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें