एटा। थाना व ब्लॉक जैथरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुकटी खेड़ा में प्रधानमंत्री आवास आवंटन के बाद अपात्र लाभार्थी का नाम काटने को लेकर पंचायत सचिव और लाभार्थी के बीच कहासुनी के बाद डंडे चलने का वीडियो वायरल हुआ है। सचिव ने अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाने को लेकर हमला होने की बात कही है।
पंचायत सचिव सुकटी खेड़ा रवि सिंह का कहना है कि बीडीओ राकेश कुमार के निर्देशों पर गांव में अपात्र लाभार्थियों की जांच करने सोमवार को पहुंचा था। यहां पर अनिल कुमार के सैनिक भाई को पात्र बना दिया था जब कि पूर्व में भी लोहिया आवास ले चुके थे, वहीं गांव के ही प्रवेश की पत्नी राधा देवी को पात्र बनाया गया था। इनके दो पक्के कमरे बने हुए हैं।
इनको अपात्र की सूची में शामिल किया गया।
गांव में जांच करने के बाद ब्लॉक लौटते समय दोनों ने गांव सिहोरी के पास रोक कर एतराज जाहिर किया गया। वहां से किसी तरह से बच निकला और ब्लॉक आ गया तो यहां पर अन्य लोगों के साथ दोनों आ धमके। दोनों की मुलाकात बीडीओ से भी कराई, इसके बाद भी दोनों अपात्रों ने लाठी से हमलाकर मारपीट की गई। सचिव का कहना है कि गांव में 122 लोगों के आवास आवेदन आए हैं इनमें से जांच के दौरान मात्र 13 लाभार्थी पात्र पाए गए। इसकी सूची ब्लॉक में दी गई है।