एटा। जनपद में पहली बार आए राज्य सलाहकार समिति के सदस्य तुषारदीप मकवाना ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद के विकास कार्यों की प्रगति संतोषजनक है। योजनाओं के तहत विकास सही से कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने 20 राजस्व ग्रामों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में समीक्षा की।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अमर उजाला से वार्ता में राज्य सलाहकार समिति के सदस्य तुषारदीप मकवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की। प्रगति संतोषजनक बताई। उन्होंने बताया कि जिन बीस राजस्व ग्रामों में विकास कराया जाना है, उनकी डीपीआर बनकर शासन को चली गई है, धनराशि आवंटित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में भ्रमण करने का हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राम विकाय योजना कितनी तैयार हुईं, शौचालय की क्या स्थिति है। शासन को भेजी गईं रिपोर्ट सही हैं या नहीं। वहीं उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय द्वारा सफाई कर्मियों को समय पर वेतन दिया जा रहा है।
----------------
20 राजस्व ग्रामों में कराए जाएंगे ये विकास कार्य
तुषारदीप मकवाना ने बताया कि 20 राजस्व ग्राम की डीपीआर तैयार कराई गई है जिसके तहत ग्राम में सड़क, खड़ंजा, लाइट, सोलर लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।
---------
इन गांव में होंगे विकास कार्य
पुरंजला, हुसैनपुर, जमलापुर, किशनपुर लोया, पसियाबेगमपुर, लोया बादशाहपुर, लखमीपुर, बारथर, अयार, सिडरई, वलीपुर उर्फ नगला वाले, सरायनीम, राजारामपुर, सिकंदपुर मढी, ललहट, कुदैशाहदयपुर, अंबरपुर रिजोर, कुल्लाहबीबपुर, अवागढ़ और शहनौआ।