फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला जिला पंचायत सदस्य का टूट गया शादी का रिश्ता...सामने आई ऐसी वजह, जानकर पुलिस का माथा भी ठनक गया

Thu, 20 Feb 2025 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के वार्ड 30 से जिला पंचायत सदस्य की शादी का रिश्ता महज कुछ रुपयों को लेकर टूट गया। उनके परिजनों ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में दहेज कुप्रथा को लेकर लोगों की सोच नहीं बदल रही है। एक जिला पंचायत सदस्य युवती भी इसकी शिकार बन गई। लड़के वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी का रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने बुधवार को पुलिस कार्यालय आकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


थाना बागवाला के गांव मानिकपुर निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि पुत्री रूबी वार्ड 30 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका विवाह अंकित कुमार निवासी खुशरई थाना अवागढ़ के साथ तय किया था। विवाह कुल 15 लाख रुपये में तय हुआ था। 3 दिसंबर 2024 को जिला पंचायत कार्यालय में निजी तौर पर पुत्री को दिखाया। उसके बाद 15 दिसंबर को घर पर जाकर पक्की की रस्म अदा की। यहां लड़के को 5 लाख रुपये नकद दिए। यहीं पर 20 दिसंबर गोदभराई की तारीख तय की गई, लेकिन तय तारीख पर अंकित और उसके घर वालों ने आने से मना कर दिया। साफ-साफ कह दिया गया कि स्कॉर्पियो कार न मिलने पर शादी नहीं होगी। 

पीड़िता परिवार ने दहेज देने में असमर्थता जताई, लेकिन लड़के वाले नहीं माने। शादी के कार्ड बंट चुके थे और हलवाई भी तय हो गया, लेकिन दहेज के लालची लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा गया है कि इस तरह शादी टूट जाने से समाज में प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा है। अन्य लोगों के कहने पर भी वे लोग विवाह के लिए तैयार नहीं हुए, तब जाकर कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि हमें किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें