फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला परिचालक को पीटा, रुपयों से भरा बैग छीना, अवागढ़ में यात्री से किराए के लिए हुआ विवाद

Fri, 27 Mar 2026 09:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढ़ क्षेत्र  के गांव सकरारी के पास बस रोककर उत्पात मचाता युवक। स्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
एटा। एटा से आगरा जा रही बस में अवागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को किराए को लेकर एक युवक का महिला परिचालक से विवाद हो गया। उसने परिचालक की पिटाई कर दी। इसके बाद साथी यात्रियों ने युवक को पीट दिया। यात्री ने अपने गांव के लोगों को बुला लिया। रास्ते में बस रुकवाकर वहां मारपीट हुई। परिचालक ने मारपीट और रुपयों से भरा बैग छीनने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस आगरा जा रही थी। अवागढ़ से एक युवक बस में सवार हुआ। वह फोन पर बात कर रहा था। परिचालक शालू ने उससे टिकट लेने काे कहा। उसने अनसुना कर दिया। दो बार अनसुना करने पर दोनों में वाद-विवाद शुरू हो गया। परिचालक के अनुसार युवक ने उसके साथ पिटाई कर दी। यह देख बस में सवार कुछ लोगों का गुस्सा आ गया। उन्होंने यात्री को पीट दिया। उसने अपने गांव वालों को फोन कर दिया। सकरारी के पास गांव के लोगों ने बस काे रुकवा लिया। बस में घुसकर उत्पात मचाया।
परिचालक और अन्य यात्रियों की पिटाई कर दी। इससे यात्री भी दहशत में आ गए। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गए। परिचालक शालू ने पुलिस को आपबीती बताई। उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। एसएचओ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें