एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक मैक्स पिकअप वाहन ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पुत्र की मौत हो गई। जबकि पिता का इलाज चल रहा है। कासगंज रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास बुधवार देर शाम विपिन कुमार और इसके पिता जयप्रकाश निवासी गांव कोयला थाना मिरहची खड़े हुए थे। इसी समय मैक्स पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विपिन की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आ गए और पुलिस को खबर देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि दोनों लोग शहर से घर लौटते समय फ्लाई ओवर के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस समय अज्ञात मैक्स पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। जयप्रकाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद