फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के संविधान की प्रति जलाने वाले की हुई पहचान, लिखा गया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संविधान की प्रति जलाकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान बृहस्पतिवार को कर ली गई। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सरैया निवासी चंद्रशेखर के रूप में हुई। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ था। जिसमें वह भारत का संविधान लिखी पुस्तक में आग लगा रहा था। खुद को एटा विधानसभा क्षेत्र का बताकर संविधान की प्रति जलाने से रोकने की चुनौती दो पार्टियों के पदाधिकारियों को दे रहा था। यह मामला सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

साइबर सेल को मामला पता करने के लिए लगाया गया था। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह तक पुलिस को ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने ट्वीट कर बताया कि वीडियो में जो युवक दिख रहा है वह गांव मुबारिकपुर का चंद्रशेखर है। इसके बाद इलाका पुलिस गांव में जांच-पड़ताल करने पहुंच गई। गांव के लोगों ने फोटो-वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर ली। हालांकि वह गांव से फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें