फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में बाप-बेटा और नाती की मौत

Wed, 11 Sep 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/एटा। जलेसर-सादाबाद मार्ग पर मंगलवार को कैंटर की चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता-पुत्र और नाती की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ तीन पीढ़ी के खत्म होने से घर में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन

कस्बा के जलेसर- सादाबाद मार्ग पर हाथरस मोड़ के समीप कैंटर व बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इससे बाइक पर हाथरस जनपद के थाना सादाबाद के गांव बहरदोई निवासी कमल सिंह (60) व उसके बेटे आकाश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कमल सिंह के गंभीर रूप से घायल नाती गोलू (10) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां से चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। गोलू ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजन काे मामले की जानकारी दी। मृतक क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में मंगलवार की सुबह आए थे। यहां से वह वापस जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने पिता पुत्र के शव का पंचनामा भर एटा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि नाती का आगरा में पोस्टमार्टम हुआ है। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कैंटर व बाइक की भिड़त में मौतें हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें