एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव धोलेश्वर निवासी एक व्यक्ति पुत्र के साथ बाइक लेने कस्बा जा रहा था। तभी रास्ते में कैंटर की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र घायल हुआ है।
गांव धोलेश्वर निवासी विपिन ने बताया कि वह अपने पिता शीशपाल सिंह(55) को साथ लेकर एक बाइक से कस्बा निधौली कलां में नई बाइक खरीदने जा रहा था। गांव से निकलते ही मुख्य मार्ग पर एक कैंटर की चपेट में आने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां चिकित्सक ने शीशपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं विपिन का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।