फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में फायरिंग पिता और पुत्र हो गए घायल

Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। गांव नगला गड़रियान में जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। भागने पर फायरिंग भी की गई। दोनों घायलाें को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल सुरजीत ने बताया कि दूसरे पक्ष से उनका जमीन को लेकर विवाद है। इसको लेकर उन्होंने कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। वाद दायर करने पर भूमि की नापजोख कराई गई। इस पर दूसरे पक्ष के लोग गुस्सा हो गए।
रविवार सुबह वह खेत से चारा काटकर घर आ रहा था। रास्ते में चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पिता विनोद भी आए तो उन्हें भी पीटा। जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से गोली चला दी। थाना प्रभारी मुकेश तोमर ने बताया कि मारपीट का मामला है, फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर मिल गई, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने पर विरोध में थाने पहुंचे ग्रामीण : मामले में रविवार को पुलिस ने रंजीत की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी पक्ष के लोग काफी संख्या में एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए थाना प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखी। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना के दौरान सच्चाई के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें