फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी नल पर पानी भरने के विवाद में पिता-पुत्र को पीटा

Sun, 01 Nov 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोर्ट में पानी भरने को लेकर होता विवाद। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
अलीगंज। गांव अकबरपुर कोट में सरकारी नल से पानी भरने पर हुए विवाद में पिता-पुत्र से पिटाई का मामला सामने आया है। सरकारी नल में समर डालकर पानी भरने से रोकने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर निवासी चरण सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के श्याम, कीरत और रामकीरत ने उसके पिता रामसनेही से गाली-गलौज की। विरोध पर पीटा। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उससे भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। चरण सिंह का आरोप है कि सरकारी नल में सबमर्सिबल पंप डालने के कारण अन्य ग्रामीणों को पानी भरने में परेशानी हो रही है।
इस संबंध में वह पहले खंड विकास अधिकारी अलीगंज से शिकायत कर चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों के बीच कहासुनी और युवक के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि सरकारी नल में सबमर्सिबल पंप डालने पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें