फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फतेहपुर के युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 18 Mar 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में होली मिलन समारोह के दौरान गले मिलते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात सवा तीन बजे फतेहपुर जिले के युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक परिजन के साथ खाटूश्याम से दर्शन कर वापस घर जा रहा था। शौच जाने को पटरी पार करते समय दूसरी ट्रेन की चपेट में आने पर युवक हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में फतेहपुर जिले खागा थाना क्षेत्र के गांव पुरायन निवासी आयुष (21) शिकार हुआ है। जो परिजन के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद आयुष परिवार सहित जयपुर के रेलवे स्टेशन से वापस अपने गांव जाने को ट्रेन में सवार हुआ था। रात 3.14 बजे मारहरा के रेलवेे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन के रुकने पर आयुष शौच को उतरा। रात के अंधेरे में वह पटरी पार कर रहा था, तभी कासगंज से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने पर रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। ट्रेन के गुजरने पर हादसे की जानकारी पर परिजन बिलखने लगे। जानकारी पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने क्षतविक्षत शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें