फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए तैयारियां तेज

Wed, 18 Mar 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तय की गई। बैठक में करीब 12 विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश दिए कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाए। कहा कि 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत घर-घर संपर्क कर लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।
एसडीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य, नगर पालिका, शिक्षा, पशुपालन और आपूर्ति विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से करें। बैठक में यह भी तय किया गया कि जलभराव की समस्या, कचरा निस्तारण व फॉगिंग-एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक अलीगंज डॉ. शिवकुमार राजपूत, सीएचसी अधीक्षक जैथरा डॉ. राहुल चतुर्वेदी, नगर पालिका से सुनील कुमार गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर धारणा चौहान, बीपीएम दिव्यांशी भदोरिया, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत शर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने अंत में कहा कि विभागों का समन्वित प्रयास ही अभियान को सफल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें