फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे सो रहा किसान, क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा धान

Sat, 07 Nov 2020 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मंडी समिति में क्रय केंद्र पर धान न खरीदने पर तीन दिन से अपने धान का बिकने का किसान कर रहा इंतजार ।? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मंडी स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर एक किसान तीन दिन से खुले आसमान के नीचे सर्दी में अपनी धान की बोरियों पर सो रहा है, लेकिन केंद्र प्रभारी उसका धान नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


सदर तहसील के गांव दरबपुर निवासी मेघसिंह ने बताया कि वह पोर्टल पर पंजीकरण करा खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर तीन दिन पूर्व धान लेकर आया। क्रय केंद्र प्रभारी ने उनके धान में नमी अधिक बताकर उसे फेल कर दिया। किसान के मुताबिक केंद्र प्रभारी ने उसे धान मंडी में आढ़तियों को बेचने के लिए कहा गया। किसान का कहना है कि धान बेचने के लिए वह सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे सो रहा है। शुक्रवार को केंद्र प्रभारी की शिकायत लेकर डीएम ऑफिस गया, लेकिन डीएम उसे मिल नहीं सके।

कमीशन लेकर धान खरीद का आरोप
किसान ने बताया कि केंद्र पर बिना साफ व खराब धान खरीदा जा रहा है। बीते दिनों एक किसान से कमीशन लेकर उसका धान खरीद लिया। जबकि उससे अच्छा धान मेरा है, लेकिन उसे नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


किसान केंद्र पर धान लेकर आया था। उसे पहले ही दिन बता दिया था कि धान में नमी अधिक है। 17 प्रतिशत तक नमी मिलने पर ही धान खरीदने के निर्देश हैं। इसी के चलते किसान का धान नहीं खरीदा गया। भगवत स्वरुप, केंद्र प्रभारी

क्रय केंद्रों पर धान मानक के अनुरूप खरीदने के निर्देश हैं। अगर किसी किसान को शिकायत है तो वह ऑफिस धान लेकर आए। धान की नमी की जांच कराई जाएगी। नंदकिशोर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें