फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों ने कलेक्ट्रेट पर जताया पुलिस का विरोध

Tue, 23 Jul 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर पुलिस की मनमानी के विरोध पर प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्य - संवादकलेक्ट्रेट पर  - फोटो : कलेक्ट्रेट पर पुलिस की मनमानी के विरोध पर प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्य -
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर मारहरा थाना पुलिस का विरोध जताया। विरोधी पक्ष से मिलकर जमीन पर धान की रोपाई नहीं करने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह किसान के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। कहा कि गांव नौजरपुर निवासी किसान गंगाधर की जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है। कृषि कार्य करने के लिए गंगाधर के पक्ष में आदेश जारी किया था। इसके आधार पर खेत में धान की फसल की रोपाई की जा रही थी। तभी विरोधी पक्ष के कहने पर पुलिस कर्मी खेत पर पहुंचे और किसान को गालीगलौज कर धान नहीं रोपने दिया।
जब अदालत का आदेश दिखाया गया तो स्पष्ट कहा कि वह अदालत का आदेश नहीं मानते हैं रोपी गई धान की फसल की पुलिस ने खड़े होकर जुताई करा दी। प्रशासन से मांग की गई कि पुलिसकर्मियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। राजाराम यादव, जयवीर सिंह, जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अखिल भारतीय जनहित किसान संघ जिलाध्यक्ष पंडित प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें कहा कि निजी विद्यालयों में पुस्तकों व बच्चों की ड्रेस पर अवैध तरीके से मनमानी वसूली की जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें