फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर किसानों का सम्मान

Wed, 23 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर विकास खंड पर कृषि मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती की आधुनिक विधियों की जानकारी दी गई। वहीं प्रगतिशील आठ किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम बाल मयंक मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर एवं चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि किसान अधिक उत्पादन के लिए नवीन तकनीकी का उपयोग करें। जिला कृषि अधिकारी डा. आरके सिंह ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। तभी किसानों को अनुदान आदि का लाभ मिल सकेगा। कृषि विशेषज्ञ डा. मनीश कुमार ने कहा कि किसान मिट्टी की जांच कराकर ही उर्वरकों का प्रयोग करें। जरूरत से अधिक उर्वरक खेतों में डालने से खेतों की उपजाऊ शक्ति कमजोर होती है। रसायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक उर्वरक प्रयोग करना कहीं अच्छा है। भाकियू जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि किसान जागरूक हों और कृषि योजनाओं का लाभ लें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वृजवीर सिंह ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां दीं। कृषि मेले में कई तरह के बीजों, कृषि यंत्रों, कृषि रासायनों आदि के विभिन्न स्टॉल लगाए गए और किसानों को जानकारियां दी गईं।

इस मौके पर प्रगतिशील किसान बालकिशन, रघुराज सिंह, विनीत कुमार, लंकुश राम, बलवीर सिंह, जयकुमार, शिवपाल सिंह, आराम सिंह को अधिक उपज के लिए सम्मान पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. सीपी सिंह, मत्स्य अधिकारी राजकुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र वार्ष्णेय, उप परियोजना निदेशक राजकुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें