फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम भरा है सर्कुलर रोड पर सफर

Wed, 23 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास का निर्माण न होने से लोगों के सामने तरह-तरह की समस्याएं है। स्कूल-कालेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सर्कुलर रोड पर सफर जोखिम भरा है। दो दर्जन स्कूल कालेज सर्कुलर रोड  पर हैं। विद्यार्थियों के साथ कई बार हादसे हो चुके हैं। बाईपास के निर्माण की मांग जन-जन की आवाज बनती जा रही है। हस्ताक्षर अभियान से जुड़ते हुए लोग बाईपास की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


 नगर की सीमा से ही सर्कुलर रोड पर स्कूल-कॉलेजों के भवन दिखाई देते हैं। एटा की ओर से प्रवेश करने के साथ ही पब्लिक स्कूल, कन्या स्कूल, प्राथमिक पाठशाला, इंटर कालेज, कन्या डिग्री कॉलेज व अन्य शैक्षिक संस्थान इस क्षेत्र में है। ट्रैफिक के भारी दबाव के कारण स्कूली विद्यार्थियों को बिलराम गेट चौराहा, माल गोदाम चौराहा, मिशन चौराहा इलाकों में सड़क क्रास करना काफी चुनौती भरा रहता है। कई बार गंभीर हादसों के शिकार विद्यार्थी हो चुके है। इन घटनाओं पर आक्रोशितों द्वारा बाईपास की मांग उठाई गई है लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसी स्थितियां लगातार नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लोग लगातार बाईपास की मांग उठा रहे हैं लेकिन इस मांग की अनदेखी की जा रही है। अब तक जनपद भर के जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान नहीं दे पाए।

बुधवार को बिलराम गेट इलाके में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। समाजसेवी माधव तिवारी ने शीतला माता मंदिर के बाहर शिविर लगाकर लोगों के हस्ताक्षर लिए। लोगों ने बाईपास निर्माण की मुहिम में हस्ताक्षर कर हिस्सा लिया और मुहिम को सकारात्मक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें