कस्बा अवागढ़ में किसान नेता पवन ठाकुर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। संवाद
अवागढ़। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित सवर्ण समाज के प्रदर्शन में समर्थकों के साथ जाने की तैयारी कर रहे किसान नेता पवन ठाकुर को उनके आवास पर पुलिस ने शनिवार की अरेस्ट कर लिया। शनिवार की शाम को थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने फोर्स के साथ पहुंचकर उनके घर में नजरबंद किए जाने की कार्रवाई की।
हाउस अरेस्ट किए जाने पर किसान नेता पवन ठाकुर ने कहा यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और कुछ कानूनों के कारण समाज में जातीय विद्वेष और ऊंच-नीच की भावना को बढ़ावा मिलने की आशंका है। उन्होंने कहा देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए, तभी संविधान में वर्णित समानता के अधिकार और अवसर की भावना सही मायनों में पूर्ति हो सकेगी।