फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जंगली सुअर के हमले में किसान घायल, रेफर

Fri, 22 Nov 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज सीएचसी में भर्ती जंगली सुअर के हमले में घायल किसान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान पर शुक्रवार को जंगली सुअर ने हमला कर दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव मोगरहार में शुक्रवार को 45 वर्षीय किसान एतराज खेत पर काम कर रहे थे। अचानक ही वहां एक जंगली सुअर आ गया, जब तक एतराज कुछ समझ पाते, सुअर ने हमला कर उनको चोटिल करना शुरू कर दिया। खेत में काम कर रहे अन्य परिजन ने जंगली सुअर को दौड़ाया और किसान की जान बचाई। इसके बाद उनको अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल किसान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
एतराज ने बताया कि वह नगला लक्ष्मी चौराहे के पास अपना खेत जुतवा रहे थे। तभी अचानक झाड़ियों से जंगली सुअर दौड़कर आया। बचाव में मैंने फावड़े से हमला किया, लेकिन सुअर ने शरीर पर कई जगह काट लिया। जांघ फाड़ दी, हाथ फाड़ दिया और प्राइवेट पार्ट चोटिल कर दिया। सीएचसी के डॉ. शिव कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में किसान को लाया गया था। जंगली सुअर ने शरीर के कई हिस्सों पर चोट पहुंचाई है। काफी खून बह रहा था। उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें