फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मोक्ष धाम की सुंदरता में मंत्रमुग्ध हो गया यूरोप का सैलानी

Fri, 22 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज के मोक्षधाम में ​शिव प्रतिमा के दर्शन करते यूरोप के एरिमिया।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बा स्थित मोक्ष धाम में यूरोप का एक सैलानी शुक्रवार को पहुंचा। यहां की सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गया और यहां विराजमान महादेव की प्रतिमा के दर्शन कर हर-हर महादेव कर उठा।
विज्ञापन

यूरोप से चलकर एरिमिया शुक्रवार को अपने एक भारतीय मित्र के साथ अलीगंज पहुंचे। मोक्ष धाम पहुंचकर भगवान शंकर की प्रतिमा के पैरों को स्पर्श करते हुए नमन करते हुए पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। मोक्ष धाम में लगे आकर्षक फूल-पौधों की सुंदरता की तारीफ की। कहा कि लगता है साक्षात भगवान शिव यहां बैठे हुए हैं, यह बहुत सुंदर जगह है। बताया कि मैं ईसाई परिवार से हूं। हिंदू धर्म की जानकारी के लिए भारत भ्रमण पर आया हूं। यूरोप के मोल्दोवा का रहने वाला हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें