एटा। निधौली कलां क्षेत्र के भूरगड्ढा निवासी नरेश (55) की व्यक्ति की संदिग्धि परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भूरगड्ढा निवासी नरेश खेतीबाड़ी करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो तीनों गाजियाबाद में शटरिंग का कार्य करते है। मृतक के बड़े बेटे रवेंद्र ने आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति से 8 दिन पहले झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार की शाम करीब 5 बजे गांव के ही एक अन्य युवक उन्हें गाड़ी बैठाकर ले गए। करीब आधा घंटे बाद अर्द्धबेहोशी की हालत में उन्हें घर के सामने छोड़ गया। आरोप है कि झगड़ा करने वाले व्यक्ति ने ही नरेश को बुलाकर शराब में जहर दिया है। एसएचओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।