फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सबमर्सिबल चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। गांव नूंहखास में रविवार की शाम धान की फसल में सबमर्सिबल पंप चलाते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नूंहखास निवासी किसान कुलदीप (34) धान की फसल की सिंचाई के लिए रविवार की शाम सबमर्सिबल पंप चलाने गया था। इसी दौरान वह अचानक उसको विद्युत करंट लग गया और गंभीर रूप से झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना दी। इसके बाद कुलदीप को उपचार के लिए सीएचसी जलेसर लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप की असमय मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



घर पर काम करते समय लगा करंट, युवक की मौत
कस्बा व थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी अतुल ने बताया कि भाई अश्वनी कुमार (22) शाम करीब छह बजे घर पर विद्युत लाइन सही कर रहे थे। उसी समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां चिकित्सक ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ ही घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें