एटा। खेत पर फसल में पानी लगा रहे किसान पर शुक्रवार देर रात सांड़ ने हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के खेत में काम करे रहे अन्य किसान मौके पर पुहंचे और सांड़ को भगाया। इसके बाद किसान को एक क्लीनिक पर लेकर पहुंचे, यहां उनकी मौत हो गई।
निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव भटियार निवासी केशव ने बताया कि चचेरे भाई विजयपाल (44) शुक्रवार को खेत पर सरसों की फसल में पानी लगाने गए थे। देर रात पानी लगाते समय खेतों में घूम रहे सांड़ ने हमला कर दिया। विजयपाल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व चचेरे भाई ललित कुमार मौके भी पर पहुंच गए। लाठी-डंडो से प्रहार किसी तरह से सांड़ को वहां से भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विजयपाल को क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।