जलेसर। समय से पहले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य पूरा होने पर शनिवार को तहसील में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम भावना विमल ने कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही सहभोज भी हुआ।
तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के एसआईआर को पूरा करने के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 11 दिसबंर कर दिया गया। कर्मचारियों ने समय से पहले ही कार्य को पूरा कर लिया। अब बचे हुए दिनों में त्रुटियों को दूर कराया जा रहा है। इसके लिए इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को सम्मानित कर दावत दी गई है। कार्यक्रम में बीडीओ पीएस आनंद, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।