फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुत्ते के काटने से चार माह बाद किसान की मौत

Thu, 12 Feb 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर में एक किसान की कुत्ता के काटने से चार माह बाद मौत हो गई। दिवाली पर गांव के एक आवारा कुत्ते ने किसान को काट लिया था। कुत्ता काटने के बाद रेबीज वैक्सीन न लगवाने की लापरवाही से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव दादूपुर निवासी संकेत ने बताया दिवाली पर पिता रामौतार (45) गांव में घर के पास गली में घूम रहे थे। तभी एक आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया था। एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की बजाए झाड़-फूंक और देसी उपचार कराया। कुछ दिनों बाद तबीयत बिगड़ने पर पिता को फर्रुखाबाद, कानपुर और दिल्ली ले जाकर उपचार कराया। फिर भी उनको बचाया नहीं जा सका। परिवार में मां और दो बहनें हैं, पिता के जाने के बाद आर्थिक संकट पैदा हो गया है। परिवार में वही एक कमाने वाले व्यक्ति थे।
वर्जन-
कुत्ते के काटने के तुरंत बाद घाव को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोकर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कुत्ता के काटने पर 24 घंटे के अंदर पहली वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। -डॉ. शिवकुमार राजपूत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें