फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भूसे में दबकर किसान की दम घुटने से मौत

Thu, 09 Jan 2025 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ के गांव दरबपुर में बुर्जी से भूसा निकालने गया किसान भूसे में ही दब गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव दरबपुर निवासी राजू ने बताया कि पिता रामसनेही (56) बुधवार को दोपहर के समय घर से भूसा निकालने के लिए पास में लगी बुर्जी में घुस गए। काफी समय बाद भी जब नहीं निकले, तो परिजन को चिंता हुई। जाकर देखा तो वह बुर्जी में भूसे के अंदर दबे हुए थे। यह देखकर मैंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भूसा हटाकर रामसनेही को बाहर निकाला। उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रामसनेही जब बुर्जी से भूसा निकाल रहे थे, तभी बुर्जी फट गई। जिसके चलते वह उसमें दब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें