फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 15 Jul 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे सुख रही मूंगफली को देखने जाते समय बाइक सवार ने किसान को टक्कर मार दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य हादसे में लोडर टेंपो पलटने से 9 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छछैना निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। भाई बृजेश कुमार ने बताया कि सुनील खेती देखते थे। हाईवे किनारे खेतों से निकली मूंगफली सूखने के लिए पड़ी थी। रविवार की देर शाम सुनील उसे देखने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनको मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मलावन थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है।

मिरहची थाना क्षेत्र में साेमवार सुबह दतेई गांव के पास लोडर टेंपो पंक्चर हो गया। कासगंज जिले से निधौली कलां रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह की क्रॉकरी का सामान ले जा रहा था। पंक्चर होने से टेंपो बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गया। इसमें सवार कोतवाली नगर के एमपी नगर निवासी अर्जुन कुमार, विशेष कुमार व कासगंज जिले के ततारपुर निवासी चांदबाबू, दातापुर निवासी सोहिल, मनोज, अजय कुमार, दरियावगंज निवासी पिंटू सिंह, सोरों गेट निवासी शम्मी, सुरेश कुमार घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें