फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव असदनगर में बुधवार की शाम चारा मशीन के पटे में उलझ कर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव असद नगर निवासी संजीव ने बताया उसके 55 वर्षीय चाचा रामबहादुर बुधवार की शाम घर के पीछे लगी चारा मशीन से डीजल इंजन (ट्रॉली) चलाकर चारा काट रहे थे।
विज्ञापन

अचानक ट्रॉली का पटा उतर गया और वह पटे में उलझ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर अलीगंज सीएचसी पहुंचे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। नयागांव थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया किसान की पटे में उलझकर मौत होना बताया गया है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें