फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में गांव दतेई निवासी एक किसान बुधवार की देर रात खेत से वापस लौटते रहे थे। वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव दतेई निवासी बॉबी ने बताया कि चाचा राकेश कुमार (52) खेतीबाड़ी करके घर चलाते थे। बुधवार की देर रात कासगंज मार्ग पर फसल देखकर लौट रहे थे। तभी काली माता मंदिर के सामने किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घर पर और पुलिस को सूचना देते हुए राकेश को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में संतोष और द्रोपा देवी निवासी कायथा जिला फिरोजाबाद, सतेंद्र और कृष्णगोपाल निवासी सूरतपुर माफी थाना मिरहची घायल हुए हैं। इनमें से संतोष और द्रोपा देवी को आगरा रेफर किया है। शेष दोनों लोगों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें