फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 32 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
जिला पंचायत में निरीक्षण करते भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सीडीओ अजय प्रकाश साथ मे कृषि अधिकारी ए? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिला पंचायत सभागार में जिले की पांच महिला कृषकों समेत 32 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इन किसानों ने अपनी अपनी फसलों में अच्छा उत्पादन किया था।
विज्ञापन

सीडीओ अजय प्रकाश ने कार्यक्रम का उद्घाटन चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सम्मान समारोह में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशु पालन और जिला उद्यान विभाग के आठ-आठ कृषकों को चयनित किया गया।
इस दौरान भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिला विकास अधिकारी एसएन कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरम भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसपी सिंह, एआरएम कॉपरेटिव महीपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य राजेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
खाना के पैकेट में एक्सपायरी डेट का अचार बांटा
जिला पंचायत सभागार में किसानों को कृषि विभाग ने खाने के पैकेट का बंदोबस्त कराया। इस दौरान किसानों को खाने के पैकेट में एक्सपायरी डेट का अचार दिया गया। अचार पर निर्माण की तिथि दो सितंबर 2019 पड़ी थी। वहीं इसकी एक्सपायरी डेट नौ माह बाद की है।
---------------------------
इन किसानों को किया पुरस्कृत
जिला उद्यान विभाग के कृषक रोहनलाल, धन सिंह, राजरानी, विष्णुदत्त, किशनपाल, चरन सिंह, विजयपाल, जितेंद्र सिंह, कृषि विभाग के कृषक देव सिंह, वीना देवी, श्रवण कुमार, सुरेश सिंह, हर्षवर्धन सिंह, बलवीर सिंह, दीनानाथ, सुरजीत, पशुपालन विभाग की तरफ से देवेंद्र सिंह, हर्षवर्धन, भीष्मपाल, पेशकार सिंह, विनय मिश्रा, अमृत सिंह, बंगाली बाबू, कश्मीर सिंह और मत्स्य विभाग के योगेंद्र पाल सिंह, कमला देवी, हरी सिंह, सत्यपाल, सुरेश चंद्र, कल्पना, रामसनेही, रंगोली देवी।
----------------------------
जिला पंचायत सभागार में किसान सम्मान समारोह में खाना वितरण की किसी ने जानकारी नहीं दी। यदि जानकारी दी होती तो जांच कराई जाती। यदि एक्सपायरी तिथि के अचार के पैकेट दिए गए है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, सहायक खाद्य निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें