फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, झाड़-फूंक कराते रहे घरवाले...मौत के बाद टूट गया यकीन

Tue, 10 Jun 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खेत में काम करते समय  किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। घरवाले झाड़ फूंक कराते रहे। फायदा न मिलने पर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी घरवालों को यकीन नहीं हुआ। गांव के बाहर फिर से झाड़-फूंक कराई गई। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में खेत पर काम कर रहे किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन इधर-उधर झाड़ फूंक कराते रहे। कोई लाभ न मिलने पर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव राजपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी रामभरोसे ने बताया कि बेटा हरवीर (26) सोमवार की सुबह खेत पर काम कर रहा था, तभी किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसको लेकर इधर से उधर झाड़-फूंक कराते रहे। जिसके चलते हरवीर की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। हालत नाजुक होने पर दोपहर के समय मेडिकल कॉलेज एटा लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

मृत घोषित होने के बाद भी कराई झाड़-फूंक
मृतक की भाभी पुष्पा ने बताया कि जहरीले कीड़े के काटने के बाद इधर-उधर दो-तीन जगह दिखाया। झाड़-फूंक भी कराई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद एटा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए और गांव के बाहर रखकर फिर से झाड़-फूंक कराई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें