फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में किसान और दूध हॉकर की मौत

Mon, 28 Apr 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में किसान और दूध हॉकर की मौत हो गई। फिरोजाबाद जनपद निवासी किसान मंडी से गेंहू बेचकर घर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। वहीं, बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कासोन निजामपुर निवासी दूध हॉकर अपने बेटे को बस स्टैंड छोड़कर गांव लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

गांव भीकनपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि चचेरा भाई श्यामवीर (28) एटा गल्ला मंडी में रविवार को गेहूं बेचने आया था। देर शाम गेहूं बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में रिजोर थाना क्षेत्र के गांव रजकोट के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान श्यामवीर की मौत हो गई।
वहीं, थाना बागवाला के गांव कासोन निजामपुर निवासी अभिनव ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे पिता राजपाल सिंह उर्फ पप्पू उसे बस स्टैंड छोड़कर गए। आगरा में एक परीक्षा थी, वहां उसे पहुंचना था। जब पिता लौटकर घर जा रहे थे, तभी सेंथरी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही अभिनव बिना परीक्षा दिए टूंडला से ही घर लौट आया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें