डॉ. राममनोहर लोहिया बाल विकास प्रदर्शनी का पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक नजीबा खान जीनत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक जीनत एवं पैकफेड डायरेक्टर नाशी खान का स्वालेह अंसारी, आले इमरान, नदीम हुसैन, इसरार चौधरी, इशरत अंसारी ने स्वागत किया।
विधायक जीनत ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के समारोहों में भाईचारा बढ़ता है। सभी लोग मिलकर मेले का लुत्फ लेते हैं। पैकफेड डायरेक्टर नाशीखान ने कहा कि एक माह तक चलने वाले मेले में रोजाना ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिनसे हमारी संस्कृति से जुड़ी अनेक जानकारियों हासिल होंगी। ब्लॉक प्रमुख युसूफ, शहादत हुसैन, शाहिद हुसैन, जगदीश मोहन, संजय भदोरिया ने भी संबोधन किया।
बाल विकास प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के झूले, मीना बाजार तथा अन्य घरेलू सामान की दुकानें लगाई गई हैं। प्रदर्शनी व्यवस्थापक नागेंद्र सिंह, टीटू अग्रवाल, मुन्ना बाबू सक्सैना ने बताया कि रात्रि के दौरान समुचित प्रकाश व्यवस्था की गई है। मेले में चांद तारा झूला, टोरा टोरा झूला, नाव झूला, ब्रेक डांस, चेयरो प्लेेन झूला, क्रास झूला, मंकी हाउस, मौत का कुआं, काला जादू तथा खाने पीने की दुकानें लगाई गई हैं। इस दौरान शाहरूख राज, शादाब शेख, रफीक अहमद, आकाश तिवारी, अंकित अग्रवाल, मुश्ताक कुरैशी, रामनरेश यादव, जावेद पापूलर, आसिफ डॉ. मुस्तकीम, साहिद हुसैन डॉ. वारिस, आफताब आलम, समसुद्दीन शैख, गिरजा शंकर मिश्रा, रमेश मिश्रा, समसुल हसन आदि मौजूद रहे।
पार्किंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गंजडुंडवारा। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई। जिससे मेले में अव्यवस्था न हों। वहीं थाना प्रभारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।