मिरहची। सोशल मीडिया पर मारहरा विधानसभा के विधायक के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा के पूर्व मिरहची मंडल महामंत्री एवं वर्तमान सक्रिय सदस्य श्यामसुंदर मिश्रा ने कोतवाली मिरहची में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ग्राम नगला नारायन निवासी एक युवक ने फेसबुक पर विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उनके तथा उनके परिवार के संबंध में अभद्र टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता ने फेसबुक पोस्ट और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। थाना मिरहची प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद