फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में हो रहा नेत्र परीक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में खुले में बेंच पर आंखों की जांच करते नेत्र सहायक । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। न जांच की व्यवस्था है न ही दवाओं की। बरामदे में बैंच पर लेटाकर नेत्र सहायक मरीजों का नेत्र परीक्षण कर रहा है तो वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ के बजाए वरिष्ठ नेत्र सहायक परीक्षण अधिकारी के कक्ष के बाहर लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन

जिला अस्प्ताल में धरातल पर एक नंबर कक्ष में वरिष्ठ नेत्र सहायक सोहन लाल शर्मा मरीजों के नेत्रों का परीक्षण करते हैं। वहीं प्रथम तल पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल रशीद बैठते हैं। दोनों के मध्य विवाद है और मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को वरिष्ठ नेत्र सहायक के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी, वहीं प्रथम तल पर डॉ. अब्दुल रशीद के कक्ष के बाहर नेत्र सहायक अशोक बरामदे में ही खिड़की के सहारे बैंच डाल मरीजों के नेत्र परीक्षण करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें