फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

Tue, 09 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ई-रिक्शा चालकों ने एआरटीओ विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को डीएम के नाम एडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए  प्रदर्शन किया है। आरोप है कि विगत कई दिनों से एआरटीओ विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली कर परेशान किया जा रहा है।  
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिन से एआरटीओ विभाग के कर्मचारी रास्ते में कहीं भी रोक कर चालान करने की धमकी देकर परेशान कर रहे हैं। इसके चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे चालक परेशान हैं। आरोप है कि कई बार कर्मचारी धमकी देकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके चलते चालकों में विभाग के कर्मचारियों के प्रति रोष है। अवैध वसूली से गुस्साए ई-रिक्शा चालकों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय और धरना स्थल पर प्रदर्शन कर डीएम के नाम एडीएम प्रशासन से शिकायतीपत्र सौंपा है। एडीएम प्रशासन सतीश पाल ने ई-रिक्शा चालकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में सुधीर कुमार, रूपेश कुमार, भूप सिंह, राहुल सोलंकी, विशाल गुप्ता आदि ई-रिक्शा चालक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें