फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ों के कटान के समय विद्युत लाइन टूटने से हुआ धमाका

Fri, 27 Sep 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में सडक किनारे मंदिर के पास बृहस्पतिवार शाम को कटान किया जा रहा था। इस दौरान हाईटेंशन लाइन भी कट गई और जोरदार धमका का हुआ। बड़ा हादसा टल गया। लेकिन फॉल्ट होने की वजह से शुक्रवार को भी गांव की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुन ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। लाइनमैन महीपाल ने लकड़ी ठेकेदार और पेड मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं ग्रामीणों ने बचाव के लिए विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर लाइनमैन पर गलत तहरीर देने का आरोप लगाया। जेई ऋषि राम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। लकड़ी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें